नुसरत फ़तेह अली खान
नुसरत फ़तेह अली खान,
वो नाम, वो चीज, वो आदमी, वो शख्शियत जिन पे कुछ लिखने की हमारी औकात नहीं है सिर्फ ये कह सकता हूँ की दुनिया में बहुत सी चीजो,व्यक्तियों को बदलते समय के साथ आप पसंद करते रहते है पर एक समय के बाद मन में शंका के विचार आते है या आप उनसे बोर हो के नई राह पकड़ लेते है उनसे आप का मन भर जाता है या आपकी प्यास नए ठिकाने तलाशने लग जाती है पर खान साहिब का संगीत ऐसी चीज है जिसको जब से सुना एक धीमे से मीठे से जहर की तरह कैसे पूरे व्यक्तिव और सोच पर छा गया है मन और दिमाग के एक कौने में अपनी एक परमानेंट जगह बना के बैठ गए! अगर मैं ये कहू की मैंने कई सारी चीजे उनके संगीत की वजह से समझी है तो गलत नहीं होगा जैसे कि सूफी फिलोसोफी, इस्लाम, पाकिस्तान आदि आदि! नुसरत फ़तेह अली खान नाम में ऐसा जादू है की इसको सुनने, लोगो को सुनाने में गर्व महसूस होता है हालाँकि ये चीज कई बार ये आदत दुसरे लोगो पे अपनी पसंद थोपने की बात तक पहुँच जाती है पर क्या हुआ इसी को तो दीवानगी कहते है कोई परेशां हो तो हो हम तो वो करेंगे जो हमे पसंद है, असल में उनके म्यूजिक को लेकर अंदर इतनी कन्विक्स्न है की जहाँ और जब भी मौका मिलता है उनकी पब्लिसिटी में लग जाते है पर मैंने ये देखा है ऐसा सिर्फ मेरे साथ ही नहीं है बल्कि हर वो आदमी या मोहतरमा जो उनकी मुरीद है सभी इसी मर्ज के शिकार है मुझे उनके म्यूजिक की जो बात सबसे बड़ी लगती है की वो आपको एक नयी दुनिया (Intoxicated World) में ले जाते है जहाँ आप होते हो, नुसरत की वो आवाज़ होती है जिसे कहने वाले voice from heaven कहते है और सही कहते है क्योंकि मुझे लगता है कि ऊपर बैठे दुनिया के सो काल्ड मालिक (GOD) भी शायद नुसरत के मुरीद है (अगर ये भगवान वगेरह कुछ है तो ) इसलिए तो उन्हें इतनी कम उम्र में अपनी महफ़िल में बुला लिया बिना ये जाने की नीचे वालो का क्या होगा! पर क्या करे वो तो मकान मालिक है उनपे किसी हुकम थोड़े ही चलता है पर फिर भी नुसरत अपने पीछे वो खजाना छोड़ गए है कि उनके चाहने वालो के लिए तो इस जिंदगी के लिए काफी है और फिर भगवन भला हो यू ट्यूब वालो का जिनके कारण आज नुसरत का इतना खज़ाना दुनिया भर के उनके मुरीदो को २४ घंटे उपलब्ध है इसे कहते है तकनीक का सही इस्तेमाल!
इसी महीने की 16 तारिख को उनकी बरसी है, 1997 के इसी दिन वो आवाज़ हमेशा के लिए शांत हो गयी! कभी कभी सोचता हूँ कि वो लोग कितने लकी होंगे जिन्होंने उनको लाईव सुना और देखा! पर कोई बात नहीं जिसकी जैसी किस्मत उसको वैसा ही मिलता है ऐसा लोग कहते है! फिर भी शुक्र है भगवान का कि हमें किसी एक दिन वो सद्बुधी दी कि तुम नुसरत फ़तेह अली खान को सुनो और आगे तो फिर नुसरत अपना काला जादू सबपे चला ही देते है इस सबके के लिए ऊपर बैठे हमारी दुनिया रुपी मकान के मालिक का शुक्रिया! हमारे खान साहिब का ध्यान रखना.....अब सोच रहा हूँ कि यहाँ कौनसे गाने का लिंक पोस्ट करू....क्योंकि उनके बारे में लिखते समय I am wordless, speechless but overflowed with emotions of respect and love. इसलिए जो लिखना चाहता हूँ और जैसे लिखना चाहता हूँ वो लिख नहीं पा रहा हूँ क्योंकि मन में बहुत कुछ उमड़ घुमड़ रहा है पर वो शब्द बन के बाहर नहीं आ रहे है! फिर भी कोशिश की अपने शब्दों को कपडे पहनाने की, सजा के, संवार के तैयार किया है!
नित खैर मंगा
.http://www.youtube.com/watch?v=QL3cqxY0gmY
मस्त कलंदर
http://www.youtube.com/watch?v=UB4EuGvxDO0&feature=related
मस्त कलंदर
http://www.youtube.com/watch?v=UB4EuGvxDO0&feature=related
मैं नि वे मेरा मुर्शद ऊचा---In this song little rahat fateh ali khan is sitting with khan sahib
http://www.youtube.com/watch?v=HTkwalTtwUk&playnext=1&list=PLA075B016E44EA1ACयहाँ एक ब्लॉग का लिंक दे रहा हूँ जिस पर नुसरत के बहुत से गानों के lyrics संग्रहित है
काश!
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें